ABC of Electronics English Index · हिंदी सूची · cosycom.com
पाठ 70

क्रिस्टल और रीसेट सर्किट

माइक्रोकंट्रोलर को चलाने के लिए ज़रूरी हिस्से।

क्रिस्टल

क्रिस्टल घड़ी की धड़कन देता है। इसे दो छोटे कैपेसिटर (लगभग 30 pF) के साथ XTAL पिन से जोड़ते हैं।

रीसेट

8051 में रीसेट पिन पर थोड़ी देर के लिए HIGH चाहिए। इसके लिए कैपेसिटर और रेसिस्टर का सर्किट और एक बटन लगाया जाता है।

याद रखें
चिप के भीतर की ROM इस्तेमाल करनी हो तो EA पिन को सप्लाई से जोड़िए।

← हिंदी पाठ सूची | English Index (मुख्य पेज)