पाठ 55
रिले मॉड्यूल
माइक्रोकंट्रोलर से बड़े भार को चलाना।
बनावट
मॉड्यूल में रिले, ट्रांजिस्टर और डायोड पहले से लगे होते हैं। आपको केवल सप्लाई, ग्राउंड और सिग्नल जोड़ना है।
सावधानी
घर की AC सप्लाई वाले भार के लिए जानकार की मदद लीजिए। शुरुआत में बैटरी वाले भार से ही अभ्यास करें।
याद रखें
कई मॉड्यूल सिग्नल LOW होने पर चालू होते हैं।